- कोविड-19 के कारण बंद सेना में भर्ती निकालने व उम्र सीमा में छूट देने की मांग
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण (रुचि सिंह सेंगर)। एकमा प्रखंड के रसूलपुर बाजार स्थित गोवर्धन विद्या पीठ स्कूल के परिसर में इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फोर्स व इंडियन नेवी में भर्ती की तैयारी कर रहे क्षेत्र के युवाओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन पलक प्रतिक ने किया। इस दौरान वैश्विक कोविड-19 के कारण वायुसेना, नौसेना और थल सेना में भर्तियां नहीं निकाली जाने के चलता इसकी तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर शीघ्र भर्ती निकालने और अगली सभी भर्तियों में अधिकतम उम्र सीमा में दो वर्ष की छूट देने के प्रावधान की मांगसरकार के रक्षा मंत्रालय से की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र के हजारों युवाओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पीएमओ, रक्षा मंत्री और रक्षा सचिव को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बिहार के सभी जिलों में सेना में बहाली की तैयारी करने वाले युवाओं से भी अपने गांव, कस्बे व प्रखंड से भी इसी तरह से हस्ताक्षर अभियान चलाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की अपील की गई। बैठक में राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह, रसूलपुर पंचायत के उपमुखिया मनोज प्रसाद सोनी, गोवर्धन विद्या पीठ के उप-प्रधानध्यापक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित रसूलपुर, केदारपरसा, धानाडीह, नवादा, योगिया, असहनी, चड़वां आदि गांवों के सैकड़ों सेना भर्ती की तैयारी करने वाले नवयुवक शामिल थे
छात्र-युवाओं की यह रहीं प्रमुख मांगें :
- कोविड-19 के कारण वायुसेना, नौसेना और थल सेना में भर्तियां नहीं निकाली जा सकी भर्तियां निकाल कर उम्र सीमा में छूट दी जाय।
- भारतीय थल सेना के 2021 में हुए रैली भर्ती (दानापुर) के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर इसी माह परीक्षा आयोजित करायी जाय।
- वायुसेना में 2022 से वायु सैनिक पदों के लिए पूर्व की भांति वर्ष में दो बार परीक्षा ली जाय।
- पूर्व की भांति चालान लेकर 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर वाले सभी अभ्यर्थियों को भी मौका दी जाय।
- 2022 में आने वाली सभी नयी भर्तियों में उम्र सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाय।
- 2020 में ली गई वायु सैनिक की परीक्षा की अंतिम रूप से मेधा सूची जारी की जाय।
- 2021 में ली गई परीक्षा का परिणाम जारी किया जाय।
- भारतीय नौसेना में पूर्व की भांति चालान लेकर वर्ष में दो बार विभिन्न पदों के लिए आवेदन निकाली जाय। जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग