राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (रुचि सिंह सेंगर)। बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के द्वारा तीसरी बार हरेन्द्र प्रसाद सिंह को सारण जिले के मुख्य आयुक्त के पद पर मनोनयन किया गया है। जिससे स्काउट एंड गाइड के सभी सदस्यों और कैडेटों में खुशी की लहर है। बताते चलें कि हरेन्द्र प्रसाद सिंह सारण एकेडमी और मढ़ौरा उच्च विद्यालय के प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त है। उनके द्वारा करीब 20 वर्षों से स्काउटिंग गाइडिंग संग़ठन में सारण इकाई से जुड़ समाज सेवा किया जा रहा है। उनके बेहतर कार्यों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड ने उन्हें लगातार तीसरी बार सारण के जिला मुख्य आयुक्त के पद पर चयनित किया है। उनको जिला मुख्य आयुक्त बनाये जाने पर भारत स्काउट गाइड सारण के सभी सदस्यो में हर्ष है। श्री सिंह को बधाई देने वालों में सीवान जिला के जिला मुख्य आयुक्त अभिषेक कुमार, भारत स्काउट गाइड सारण के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, जिला सचिव त्रिवेणी कुंवर, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव जीनत मसीह, सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरि, कोषाध्यक्ष अब्दुल गणी खा, स्काउट मास्टर अम्बुज झा, आशीष रंजन सिंह चौहान, अमन राज, अरुण पराशर, गाइड कैप्टेन रितिका सिंह, प्रियंका कुमारी, डॉ सुषमा सहित भारत स्काउट गाइड सारण के सभी सदस्य सहित सामाजिक संग़ठनों के लोग और शिक्षक गण शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग