राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/सारण (रुचि सिंह सेंगर)। नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में पूर्व नगर पार्षद शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में गांव वासियों के सहयोग से 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। मंगलवार को अखंड अष्टयाम का समापन भक्तिमय वातावरण में आरती व हवन-पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर भंडारा भी आयोजित हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में पूर्व नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, लोजपा (रा) नेता कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, विकास सिंह, विनीत कुमार, गौरव सिंह, आदर्श सहित अन्य लोग भी पहुंचे। उधर रामजानकी मंदिर हंसराजपुर में कन्या भोज का आयोजन हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग