राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर/सारण (अरविंद सिंह)। आसमान में बादल देख किसानों के होश उड़ते दिख रहे हैं। मौसम की बेरूखी से परेशान किसान गेहूं की कटनी दवनी युद्ध स्तर पर करने को मजबूर हैं।तेल की मंहगाई को लेकर ट्रैक्टर व थ्रेसर मालिक एक हजार रुपये प्रति घंटा दवनी के लिए किसानों से वसूल रहे हैं। किसानोंं की माने तो पछिया हवा कटनी दवनी के लिए अनुकूल होता है। परंतु जिस तरह मौसम अपना रंग बदल रहा है, उसको देखते अब पछुआ हवा का इंतजार नहीं कर सकते।जैसे भी हो छ माह के मेहनत का मेहनताना मौसम की भेंट नहीं चढ़ाना चाहते किसान। इसलिए नयी तकनीक के सहारे पुरवइया हवा में भी कटनी और दवनी कर घरों तक अनाज पहुंचा देना चाहते हैं। दवनी कार्य में लगे ट्रैक्टर व थ्रेसर संचालकों का कहना है कि पुरवइया हवा में कटनी दवनी पछुआ हवा की वनिस्पत बहुत धीमा होता है। फिर भी किसान सस्ता मंहगा न देख तैयार फसलों का अनाज किसी तरह घर लाना चाहते हैं। कारण कि मौसम का कोई ठिकाना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग