अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कोविड टीकाकरण का अवलोकन सांसद सिग्रीवाल ने मंगलवार को किया। उन्होंने टीकाकरण के लिए पहुंचे शंकर दयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय संवरी जलालपुर के किशोर किशोरियों से बात कर जानकारी ली तथा उन्हें सेनेटाईजर, मास्क, बिस्किट देकर टीका लेने पर प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि कोविड टीकाकरण बहुत जरूरी है। जिन लोगों ने कोविड का टीका ले लिया है वे सभी इसके सुरक्षा घेरे मे आ गए हैं। कोरोना वायरस उन पर कुछ प्रभाव नहीं डाल पाएगा। कोराना आएगा जाएगा, आता जाता रहेगा लेकिन वैक्सीन लेने वालो पर कुछ असर डाल नहीं पाऐगा। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न चरणो मे 175 करोड़ से अधिक डोज कोविड टीका का दिया जा चुका है। वहीं 100 करोड़ से अधिक लोगों ने इसका दूसरा डोज लिया है तथा बूस्टर डोज भी ले रहे हैं। सफल टीकाकरण के लिए उन्होने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, चिकित्सा वैज्ञानिको, अनुसंधानकर्ताओ, चिकित्सकों तथा इस कार्य में लगे कर्मियों को बधाई दी और कहा कि उनके अथक प्रयास से देश में टीकाकरण सफलता पूर्वक रहा है। आज हम देश में कोरोना पर लगभग विजय प्राप्त कर लिए हैं। हालांकि यह दुनिया से गया नहीं है, इसके नए नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। इसके प्रति अभी भी सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होने स्वास्थ्य कर्मियों को इसमे और तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि 12 से 14 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। मौके पर मांझी विधानसभा के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल,प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, चिकित्सा प्रभारी डा महेन्द्र मोहन हेल्थ मैनेजर अजीत कुमार,अनिल सिंह सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग