नौ जुलाई तक शुभ मुर्हूत, इस बार अप्रैल से दिसम्बर तक 49 दिन शादी का शुभ मुर्हूत, शादियों के कारण गहनों की खरीदारी कोविड काल की तुलना में करीब 40 फीसद बढ़ा
छपरा(सारण)। जिले में तीन महीने बाद शादियों का सीजन फिर से शुरू हो गया। दो साल लग्न में रिश्तेदारों की जुटेगी। कोविड काल में दो साल से बंदिशों के बीच विवाह संपन्न होते रहे। संक्रमण का डर व सरकारी गाइडलाइन के चलते पाबंदियों के बीच विवाह होते रहे। लेकिन अब लंबे समय बाद अब फिर से शादियां खर्चीली होने जा रही है। फेरे के दिन बैंड-बाजा भी होगी और बारातियों की हुजूम भी। इसकी शुरुआत 16 अप्रैल को चैत्र शुक्ल चतुर्दशी से होने जा रही है। 16 और 20 अप्रैल को ज्यादा शादियां हैं। इस बार अप्रैल से दिसंबर तक 49 दिन शादी के मुहूर्त रहेंगे। देवशयनी एकादशी के पहले 9 जुलाई तक विवाह समारोह होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. रामाशंकर उपाध्याय, पंडित उपेन्द्र तिवारी, जगदीश तिवारी के अनुसार 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक होने वाले विवाह समारोह के लिए शुभ मुहूर्त देखें, तो यह संख्या 38 हो रही है। इस दौरान सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त 3 मई अक्षय तृतीया पर रहेगा।
इलेक्ट्रोनिक्स
इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों में भी अभी से हीं सेल बढ़ गई है। जानकारों की माने तो टीवी, फ्रीज, इलेक्ट्रिक चुल्हे, माईक्रोवन, एसी, कूलर आदि की ज्यादा बिक्री शादियों पर निर्भर करता है।
ये हैं विवाह के शुभ मुर्हूत
अप्रैल : 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27
मई : 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 20, 21, 26, 31
जून : 1, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 14, 21
जुलाई : 3, 6, 7, 8, 9
इस बार चट मंगनी, पट ब्याह नहीं…:
कोविड काल की तरह चट मंगनी-पट ब्याह वाली स्थिति नहीं रही। लोग इस बार सभी शौक पूरे करेंगे। अब लग्न चुमाई से लेकर कथा-मटकोर, रिसेप्शन आदि में चार से पांच दिन लगेंगे। मैरिज हॉल, होटल, टेंट की बुकिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि इन मुहूर्त में जिले में 5 हजार से ज्यादा शादियां होंगी। कोविड के कारण दो साल से बंदिशों में शादियां हुईं, जिसमें सारे फंक्शन एक या दो दिन में हो जाते थे।
लग्न के दिन सभी मांगलिक कार्य भी होंगे
अच्छे मुहूर्त के दौरान गृह प्रवेश, गृह निर्माण, उपनयन, मुंडन और देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के शुम कार्य चलते रहेंगे। सूर्य के मेष राशि में आते ही मेष संक्रांति के साथ ही शादी समारोह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। खासबात यह भी है कि मेष, वृषभ-मिथुन राशि में होने वाली संक्रांति वाले दिनों की अवधि में विवाह के कुल 38 शुभ मुहूर्त रहेंगे।
सर्राफा बाजार :
अनुसार शादियों के कारण गहनों की खरीदारी कोरोना काल की तुलना में करीब 40 फीसद बढ़ गई है। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग अभी से हीं सर्राफा दुकानों पर गहना बनवाने पहुंच रहे हैं।
ऑटो मोबाइल :
वहीं बाइक के शोरूम में वाहनों की बिक्री में 20% ग्रोथ आया है। जहां हिरो, होंडा बजाज व टीवीएस के लग्जरी वाहनों की डिमांड बढ़ी है। गंगा मोटर के संचालक अभय कुमार ने बताया कि शादियों के कारण वाहनों की बुकिंग बढ़ेगी।
मैरेज हॉल : शहर के ज्योति मैरेज हॉल के संचालकों की माने तो होटलों में शादी का कल्चर बढ़ रहा है। इस बार मुहूर्त की संख्या अधिक है। एक ही दिन में कई शादियां हैं। मुहूर्त वाली तारीखों पर 90% होटल, मैरिज हॉल इत्यादी अभी से बुक हो चुके हैं।
कपड़ा व्यवसाय :
इस बार कपड़ा व्यापारियों को 70 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार की उम्मीद है। कपड़ा व्यवसायियों के अनुसार अब बाहर से डिजाइनर लेडी सूट, साड़ियां व लहंगा का रेंज आने लगे हैं। दुकानों पर भीड़ बढ़ चुकी है। लोग महंगे आइटम की डिमांड रख रहे हैं। शादी के इस सीजन में कपड़ा मार्केट में कम से कम 70 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग