छपरा। जिले के गड़खा प्रखंड के बसंत स्थित महादेव मिडिल स्कूल में चोरों ने विद्यालय के समान एवं मिड डे मील के सामानों की चोरी कर ली है। इस संदर्भ में स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 12 अप्रैल रात में विद्यालय के चार कमरों के ताला तोड़कर साउन्ड स्पीकर, बैट्री, माइक, गैस चूल्हा, सिलेंडर, प्रोजेक्टर, मिड डे मील के लिए रखे बर्तन, चावल, दाल, मशाला संहिता में सामान की चोरी कर लिया गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग