राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के एकमा एवं परसा प्रखंड के दो विकास मित्र का असामयिक निधन हो गया है। जिससे जिला विकास मित्र संघ में शोक की लहर है। जानकारी परसा प्रखंड के चांदपुरा पंचायत के विकास मित्र पुष्पा देवी की मृत्यु सड़क दुघर्टना में हो गयी। वहीं एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी पंचायत के विकास मित्र प्रकाश कुमार राम का निधन गंभीर बीमारी होने के कारण इलाज के दौरान हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के सभी विकास मित्रों में शोक व्याप्त है। इस बावत विकास मित्र संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा राम ने बताया कि जिले के परसा एवं एकमा प्रखंड में एक सप्ताह के अंदर दो विकास मित्रों का निधन हो गया है। जिससे संघ में शोक व्याप्त है। दोनों विकास मित्रों के निधन के बाद उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। साथ हीं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को ईश्वर दुख सहन करने शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकमा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज आमडढ़ी एवं परसा प्रखण्ड के चांदपुरा पंचायत के विकास मित्र बहुत हीं लगनशील एवं अपने कार्य के प्रति काफी ईमानदार थें। इन दोनों के निधन से अपूर्णिय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के दोनों विकास मित्रों के आश्रितों को संघ की ओर से आर्थिक मदद किया गया है तथा सरकार द्वारा मिलने वाले अनुग्रह राशि को यथाशीघ्र दिलवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिला कल्याण पदाधिकारी से वार्ता का जल्द से जल्द से अनुग्रह राशि मुहैया कराने को लेकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर दरियापुर प्रखण्ड से अमरनाथ राम, नगरा प्रखण्ड से अरूण कुमार, पंकज राम, इसुआपुर से मुन्ना कुमार, अजय कुमार, एकमा प्रखण्ड से सरोज कुमार राम, गुड्डु कुमार राम, सुरेश राम, रामावती देवी, ऋषिकेश गौतम, जितेन्द्र कुमार राम, पंकज मेहरा, परसा से अनिल कुमार दास, कांती देवी, छपरा नगर निगम से अभय आन्नद, अजय चौधरी, बनियापुर से विमला देवी, दिलीप कुमार राम, कृष्णा राम, मशरक से नन्दकिशोर राम, जलालपुर से राजकुमार राम, निर्भय कुमार, पानापुर से राजेश कुमार राम, अजय राम, मांझी से हरेन्द्र राम, चन्दन चौधरी, लहलादपुर से कृष्णा राम, दिलीप कुमार राम, सरोज राम, सोनपुर से कमलेश राम, राकेश कुमार, सहित दर्जनों विकास मित्र उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग