सहाजीतपुर में सीओ व थानाध्यक्ष ने आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण
राष्ट्रनायक। बनियापुर
जिले के बनियापुर प्रखंड के सहाजितपुर थाना में बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती धुमधाम से मनाया गया। जहां अंबेडकर अनुयायियों ने जुलूस निकालकर बाबा साहब के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं सहाजितपुर क्षेत्र के मेरू गांव निवासी सत्यनारायण राम के घर के समीप बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण से पूर्व भीम आर्मी का चंदन चमार के नेतृत्व में अंबेडकर अनुयायी जलालपुर होते हुए बनियापुर सहजीतपुर में हजारों लोगों ने गाजा-बाजा के साथ रैली निकालकर बाबा साहब के प्रतिमा निर्माण स्थल तक पहुंच कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां बनियापुर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, सहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद बौद्ध पद्धति से विक्रमा बौद्ध अधिवक्ता रामराज राम ने बौद्ध रीति से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनियापुर के अंचलाधिकारी ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लोगों से अपील किया और बताया की सामाजिक कुरीतियों से लड़कर बाबा साहब ने समाज के मुख्य धारा से दरकिनार कर दिये गये लोगों को बराबरी का अधिकार दिया। ऐसे में बाबा साहब के बताये उपदेशों एवं संविधान को पढ़कर युवा पीढ़ी को सामाजिक समानता के संघर्ष को आगे बढ़ाना चाहिए। ताकि समाज में अधिक से अधिक शिक्षा का प्रसार हो सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए बाबा साहब द्वारा बताये मार्गो पर चलने का संकल्प दिलाया। वहीं सहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने अपील करते हुए कहा कि समाज के नौजवानों को संविधान के दायरे में रहकर पढ़ने पढ़ाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित होने का आह्वान किया। जिला पार्षद गीता सागर राम, शिव कुमार राम, रामदास राम, चंदन चमार सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि