राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में शुक्रवार की रात पानी गिराने के मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों में पचखंडा गांव निवासी मनदेव राय के तीन पुत्र 33 वर्षीय राजेश राय,38 वर्षीय अमरजीत राय,43 वर्षीय चंदेश्वर राय,मुखलाल राय के 60 वर्षीय पुत्र सिपाही राय,सिपाही राय का 45 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार,सुरेश राय के दो पुत्र 23 वर्षीय आनंद कुमार,34 वर्षीय दीपक कुमार,दिपक कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार और ब्रजेश कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मकान से पीछे पड़ोसी में पानी गिराने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग