राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण एसपी के निर्देशानुसार शुक्रवार को अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए मशरक एएलटीएफ टीम ने मशरक थाना पुलिस के सहयोग से बंसोही पुलिस चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि इस अभियान में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन दो घंटे चले वाहन चेकिंग से अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार सारण एसपी के निर्देशानुसार बंसोही पुलिस चेक पोस्ट पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों सहित सभी तरह के वाहन की तलाशी की गई। सूत्रों के अनुसार यूपी से एस एच-73 से शराब माफिया काफी सक्रियता के साथ शराब की खेप अपने गंतव्य तक पहुंचाते हैं जिसमें पुलिस ने दर्जनों बार सफलता प्राप्त किया हैं। मौके पर एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग