राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर में आगामी 30 अप्रैल को दलित सम्मान सम्मेलन सह डॉ. अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर अंबेडकर रविदास महासंघ की बैठक रामलाल राम की अध्यक्षता में गई। जिसमें दलित सम्मान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान रिटायर्ड शिक्षक शिवनाथ राम ने कार्यक्रम के प्रारूप को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से हीं जिले के सभी प्रखंड एवं गांवों में बाबा साहब की जयंती मनाया जाता है। ऐसे में सभी पंचायत के लोग एक समुह में इक्कठा होकर दलित सम्मान सम्मेलन के रूप में बाबा साहब की जंयती मनाया जाएगा। कार्यक्रम में देश एवं राज्य स्तर के वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिससे बाबा साहब का विचार एवं सिद्धान्त गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अधिवक्ता रामराज राम ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए प्रखंड स्तर पर कमिटी गठित किया गया है। और कमिटी के अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है कि सारण के 318 पंचायत के सभी दलित बस्ती से लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहें। जिसके तहत रिविलगंज, नगरा, सदर छपरा, गड़खा, दिघवारा सहित दर्जनों प्रखंडों में जाकर बैठक किया गया है और शेष बचे प्रखंडों में जाकर बैठक किया जाएगा। ताकि कार्यक्रम में सबकी सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर शिवनाथ राम, रामराज राम, अरूण कुमार, सरपंच देवेन्द्र राम, बिन्दा राम, प्यारचंद राम, श्रीभगवान राम, गामा राम, जमदार राम, भोला राम, श्रीभगवान दास, अमरनाथ राम, अजय कुमार दास, राजदेव राम, कृष्णा राम, नवीन कुमार राम, महादेव दास, अजीत कुमार राम, राजकुमार राम, प्रवीण कुमार राम, मनोज कुमार राम, जयप्रकाश राम, जगजीवन राम, बबन दास, सुरेन्द्र राम, हरिहर राम, ललन राम, किशोर राम, मनोहर राम, शिवजी राम, मुन्ना राम, रोहित कुमार, अर्जुन राम, अनिल कुमार चौधरी, विनय कुमार राम, मनोहर राम, रामविनोद राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग