राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार के समीप एक दुकान के बगल में छुपा कर रखें गए 30 लीटर देशी और 9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज तरैया निवासी राहुल कुमार सिंह। इस संबंध में एएसआई उमेशचंद्र सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर तरैया बाजार स्थित एक दुकान के बगल में छिपाकर रखे गए 30 लीटर देशी और 9 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब में 180 एमएल के 50 पीस फ्रूटी पैक शराब बरामद किया गया है। वही मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज तरैया निवासी राहुल कुमार सिंह हैं। जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग