राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गद्दी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। वही गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में एक पक्ष के रामचंद्र प्रसाद, सीमा कुमारी, जामुनी देवी, धनंजय कुमार, संजय कुमार, तथा दूसरे पक्ष के पिंटू कुमार, पुनदेव प्रसाद, एकल देवी, चंदन महतो, और ललन महतो, शामिल है। वहीं फ़रीदनपुर गांव में जमीनी विवाद में नवल सिंह को धारधार हथियार से मारकर घायल कर दिया गया है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षो ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग