राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बगही पोखरेड़ा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर महुआ चुलाई शराब तथा 5 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। इस संबंध में तरैया थाने के एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा गया है तरैया थाना क्षेत्र के बगही पोखरेड़ा गांव में तीन स्थानों पर छापेमारी किया गया जहां से 10 लीटर महुआ चुलाई तथा 5 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। सबसे पहले विद्या राउत के घर के बगल में स्थित पलानी को चेक किया गया जहां एक गैलन को बोरा से ढक कर रखा गया था। उस गैलन में 5 लीटर महुआ शराब पाया गया। रघुनाथ राउत के घर को चेक किया गया। उनके घर के पीछे से एक गैलन बरामद हुआ, जिसमें 5 लीटर स्प्रीट था। वहीं गौतम राय के घर को चेक किया गया तो उनके घर के पास भुसौल के नीचे से एक गैलन मिला जिसमें 5 लीटर महुआ चुलाई पाया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग