राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित विजार्ड टेक कम्प्यूटर एकेडमी में रविवार को कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन होगा। इसमें बच्चों को आगे की उच्च शिक्षा के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा आवश्यक जानकारी दी जाएगी। साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए एकेडमी के संचालक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के क्रेडिट कार्ड योजना की विशेषताओं को भी छात्र- छात्राओं को बताया जाएगा। ताकि बच्चे अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में इस योजना के माध्यम से लाभान्वित हो सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग