राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में शनिवार को एक आठ वर्षीय मासूम बालक की तलाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक ताजपुर के छोटकी फुलवरिया गांव निवासी बीरेंद्र साहनी का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता हैं। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि अंकित कुछ दिन पूर्व अपने ननिहाल तथा महम्मदपुर निवासी गुलाबी साहनी के घर आया था। सुबह घर के सभी सदस्य खेत में काम करने चले गए। वापस लौटने के बाद अंकित को घर पर नहीं पाकर चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर तक कुछ भी पता नहीं चल सका। बाद में घर के बगल पोखरे में ढूंढा गया। इसी क्रम में गड्ढे से बालक का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना स्थल पर मौजूद सबकी आंखे नम हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग