राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रसिद्ध कथावाचक तथा मांझी के ताजपुर निवासी नवल बिहारी शरण महाराज उर्फ नकुल दुबे को बिहार का संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया है। महासंघ द्वारा जारी पत्र में अंतरिम अध्यक्ष महंत श्री सुरेन्द्र नाथ के निर्देश पर संगठन महामंत्री राज कुमार चौहान ने मनोनयन पत्र जारी किया है। विदित है कि यूपी के सीएम व गोरख धाम पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मनोनयन के पश्चात श्री शरण ने बताया कि वे अभियान चलाकर महासंघ को बिहार में नए सिरे से मजबूत करेंगे। मांझी के ताजपुर निवासी श्री शरण जी महाराज के प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनयन का स्वागत करते हुए संगठन से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग