राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दरियापुर थानान्तर्गत दिनांक 04.04.22 को मृतक कन्हैया कुमार अपने ससुराल ग्राम मोहम्मदपुर थाना दरियापुर गए थे। वहाँ से आने के बाद अपने दोस्त मुन्ना साह जो रेलवे चक्का फैक्ट्री में काम करते हैं , को साथ लेकर ग्राम दरिहारा जा रहे थे। बेला चक्का फैट्री से 500 गज पूरब ग्राम बजहिया जाने वाली रास्ता में कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लूटपाट की घटना किया गया और इसका विरोध करने पर कन्हैया कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। तत्पश्चात कन्हैया कुमार को जख्मी हालत में उनका दोस्त मुन्ना साह द्वारा दरियापुर थाना पर ले जाया गया था। घायल कन्हैया कुमार को पटना पी० एम० सी० एच० में बेहतर ईलाज के लिए भेजा गया जिनकी ईलाज के क्रम में पी० एम० सी० एच०, पटना में मृत्यु हो गई थी। जिस संबंध में दरियापुर थाना में कांड दर्ज किया गया। दर्ज कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक – सह – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन करते हुए चक्का फैक्ट्री के आगे लगे सी० सी० टी० वी० कैमरे का अवलोकन किया गया तथा वर्तमान में जेल से छूटे अपराधियों के गतिविधियों/ मानवीय आसूचना के सत्यापन के क्रम में अपराधी 1. रवि कुमार, पिता स्व० मुन्ना राय, सा०+ थाना दरियापुर जिला सारण 2. मो० सद्दाम हुसैन , पिता स्व० अली मोहम्मद , सा० थावे चीतु टोला, थाना थावे, जिला गोपालगंज, जो वर्तमान में दरियापुर बाजार स्थित भजन राय कॉम्प्लेक्स में रहते है, की संलिप्तता पाई गई, जिन्हे छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पूछ- ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा उक्त हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया गया है कि उक्त घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किये गये अपाची मोटरसाईकिल को अपने दोस्त धीरज कुमार , पिता- बिरजू राय से मांग कर प्रयोग किया गया था। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर हत्या कांड में प्रयुक्त चाकू एवं अपाची मोटरसाईकिल को बरामद कर जप्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के स्वीकृत ब्यान के आधार पर हत्या कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी/ कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता :
- रवि कुमार पिता स्व० मुन्ना राय सा० थाना दरियापुर जिला सारण
- मो० सद्दाम हुसैन पिता स्व० अली मोहम्मद साकिन थावे चीतु टोला थाना थावे जिला गोपालगंज
अपराधकर्मी रवि कुमार एवं मो० सद्दाम हुसैन का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहास :
- दरियापुर थाना थाना कांड सं० 505 / 21 दि०10.21 धारा 392/411 भा० द० वि०।
- अवतार नगर थाना कांड संख्या 297/21 धारा 30 ( ए ) बिहार उत्पाद अधिनियम -2018
बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- घटना में प्रयुक्त चाकू 01
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल : 01


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग