अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के देवरिया तथा बसडीला गांवों में अागलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतो में लगी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर दर्जनो युवा देवरिया मुसेहरी के बीच चंवर मे पहुंच गए। सभी तपती दोपहरी मे अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने मे लग गए। चंवर मे स्थित पंपिग सेट को चालू किया गया। सैकड़ो बाल्टियों से युवा पानी का बौछार करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुँच गई|फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से भीषण अगलगी को और फैलने से रोका तथा आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया|पीड़ित किसानों में हीरा मांझी, चंद्रमा माझी, घूरल राय मिश्री राय सहित आधा दर्जन किसान शामिल हैं। मिश्री राय ने गेहूं काटकर बोझा खेत में रखा था, उनके 50से अधिक बोझे जलकर खाक हो गए। सभी पीड़ित किसानो के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था। उन्हे सालभर के अनाज की चिंता सताए जा रही थी। क ई के घरों मे शादियां भी है। आग लगी में पीड़ित किसानों के हजारों रुपए के गेहूं का नुकसान हुआ है। गांव के युवाओं मुखिया राजू साह, वार्ड सदस्य अमर कुशवाहा, बंटी प्रसाद, अमृतेश सिंह, योगेन्द्र राय, डा धनंजय पांडे सहित कई अन्य ने आग को फैलने से रोकने मे अहम भूमिका निभाई। हालाकि आगलगी के कारणों की जानकारी नहीं हो पायी। कुछ किसानों ने आगलगी की जगह से माचिस की डिबिया प्राप्त होने कीबात कही। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि समय पर फायर ब्रिगेड की टीम यदि घटना स्थल पर नहीं पहुंचती तो नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता। फायरब्रिगेड की टीम के सहयोग की तारिफ करते हुए ग्रामीणों ने पीड़ित किसानो को प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। वही बसडीला ग्राम मे खेतों मे लगी आग को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से काबू पाया तथा उसे फैलने से बचाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग