कट्टे के बल पर अपराधियो ने युवक से नकद व मोबाइल लूटी
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के परीक्षण चौक से बेला रेल चक्का कारखाना होते हुए नयागांव जानेवाली सड़क मार्ग में एक बाईक पर सवार दो अज्ञात अपराधियो ने बीती शाम पटना से आ रहे डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव निवासी शुशील सिंह को ओभर टेक कर गाड़ी रूकवाकर कट्टे के बल चालीस हजार नकद ,मोबाईल व गले से सोने की चेन छीन ली व आराम से चले गए वही युवक के सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल की , आपको बता दें कि इस मार्ग पर लूट पाट आम बात है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग