चिन्तामनपुर के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण

वादा तो नहीं लेकिन इरादा लेकर लेकर आया हूँ कि आपके बीच रहकर आपके समस्या को समाधान करूँगा -मुखिया संगम बाबा
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। तरैंयाँ विधानसभा क्षेत्र के चकिया पंचायत के चिंतामनपुर गांव में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच में मुखिया संगम बाबा के प्रतिनिधि पंकज बाबा के द्वारा चिन्तामनपुर गाँव में राशन सामग्री का वितरण किया । वहीं ग्रामीणों का कहना था कि तरैया विधानसभा का सुदूर क्षेत्र होने के कारण जनप्रतिनिधियों के द्वारा क्षेत्र का घोर उपेक्षा किया गया है। । वही संगम बाबा ने कहा कि हम वादा तो नही लेकिन इरादा लेकर आये है, की आप सबो के बीच रहकर आपकी समस्या का समाधान करूँगा। मौके पर संजीव कुमार, अमित कुमार सिंह विश्वनाथ, कुमार बालवीर विनोद सिंह, गुड्डू कुमार सिंह अर्जुन सिंह, विनय राम, भागवत माझी राजू नोट सिंहासन माझी आदि मौजूद थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग