कर्नल बिनोद कुमार सिंह के स्मृति में शोकसभा का आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण) प्रखंड क्षेत्र के पोरई में तुलब्रह्म स्थान स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में स्वर्गीय कर्नल बिनोद कुमार सिंह के स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा नेता राकेश सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार रूप से चर्चा किया उन्होने कहा कि उनके रूप में हमने बहुत बड़े महान व्यक्तित्व को खो दिया,उनके सामाजिक कार्यो की उल्लेख प्रोफेसर रामकिशोर यादव जी ने किया,विदित हो कि उनके पिता स्वर्गीय भरत सिंह जो कि भारतीय रेल में थे,उनके द्वितीय पुत्र के रूप में इनका जन्म 02/09/1961 में हुआ था,उन्होंने भारतीय थल सेना में अपना योगदान 1978 में दिया,संयोग ऐसा हुआ कि उनका चयन भी रांची से हुआ,अंतिम पदस्थापन भी रांची में ही हुआ,वे रांची में ही अपने आवास पर उनकी मौत हुयी,उनके मौत पर पूरा गांव गमगीन है,सभी उनके मौत पर सदमे में है,शोक सभा मे आसपास के गांव के सभी लोग शामिल हुये, जिसमे अवध सिंह, अनिल शर्मा,चन्दन सिंह,विन्देश्वरी राय, सन्त कुमार,राजबिहारी सिंह, उमा भगत,सत्येंद्र नारायण सुमन,शुभ नारायण सिंह एवम सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग