राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के प्रखंड पंचायत पदाधिकारी के रिटायरमेंट के बाद से डोंगल एक्टिवेट नही होने के कारण पंचायतों में 15वीं वित्त आयोग की राशि का भुगतान नहीं हो पाने से विगत तीन माह से पंचायतों में विकास कार्य बाधित है। इस सम्बंध में मांझी प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सारण जिलाधिकारी को एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि पंचायतों के मुखिया गणों के द्वारा कई बार वर्तमान पंचायत पदाधिकारी व बीडीओ से आग्रह किया गया है। मगर 3 माह से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है कि जिला स्तर पर डोंगल एक्टिवेट करना लंबित है जो जल्द ही हो जाएगा। आवेदन में जिलाधिकारी से डोंगल एक्टिवेट करवाने की मांग की गई है। ताकि मांझी के पंचायतों में विकास-कार्य आरंभ हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग