राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने गंडामण गांव में थोक शराब धंधेबाज को खुदरा शराब धंधेबाज से शराब की बिक्री करते तीन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सुचना मिली कि गंडामण गांव में बहुआरा गांव निवासी राधा नट पिता स्व दुना नट अपने मकान पर शराब बिक्री कर रहा है वहां कुछ लोग शराब की खरीद बिक्री कर रहे हैं जिसमें पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर छापेमारी की गई तों चांद बरवा गांव निवासी राजेंद्र सिंह पिता स्व लालबाबू सिंह और दिनेश सिंह पिता स्व रघुनाथ सिंह को शराब खरीदते बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। थोक शराब धंधेबाज राधा नट के मकान के पीछे 5 लीटर वही खुदरा शराब धंधेबाज के बाइक के हैण्डील से झोले में 7 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग