पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियरभुक्का में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से कुशल चिकित्सक के माध्यम से कैंप लगाकर मुफ्त में आधुनिक मशीनों के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं का आंख का जांच किया गया। जांच के क्रम में आंख संबंधित परेशानी होने पर मुफ्त में दवा एवं चश्मा का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जय श्री कुमार ने बताया कि यह कैंप अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल परसा (सारण) के सौजन्य से लगाया गया था। इस कैंप के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं का मुफ्त में आंख जांच के साथ- साथ जरूरत के अनुसार दवा एवं चश्मा दिया गया। विद्यालय परिसर में मुख्य रूप से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चिकित्सक, प्रधानाचार्य जय श्री कुमार, शिक्षक मुकुल कुमार सिंह, शिक्षिका पुष्पा सिंह, शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग