पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक बाजार अवस्थित एसएसजी पब्लिक स्कूल में मशरक से भोजपुर के जगदीशपुर गांव में 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती में भारी संख्या में सम्मिलित होने के लिए सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मशरक प्रखंड क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। मौके पर भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केन्द्र से 10 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे। 23 अप्रैल बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के साथ राष्ट्रीय गौरव प्राप्त करने का भी अवसर है। भाजपा पहले देश उसके बाद दल की प्रधानता देता है। ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने के लिए महाराजगंज लोकसभा के विभिन्न गांवों से लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है इसके लिए रणनीति बना ली गई है। इसके लिए मशरक के दक्षिणी और उतरी मंडल में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है यह विश्व रिकॉर्ड कायम होगा। मौके पर भाजपा अध्यक्ष दक्षिणी मंडल बीरबल प्रसाद कुशवाहा, उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री धीरज सिंह, राज किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, बृजेश सिंह, अतुल तिवारी, जटा शंभू सिंह, अखिलेश राम, धनंजय यादव समेत कई मौजूद रहे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी