राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करतें हुए मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में मकान के पीछे छिपाकर रखे 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सुचना मिली कि हरपुरजान गांव में अवधेश तिवारी पिता स्व सवलिया तिवारी अवैध शराब चोरी छिपे बेचता है तो एएलटीएफ दारोगा मो फूलहसन के साथ पुलिस बल को ले छापेमारी की गई तों 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग