राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज ( छपरा)। बारात मे शामिल स्कार्पियो पर गहने की लदी ट्राली बैग को देख स्कार्पियो चालक की नियत अचानक खराब हो गई। बारात से लौटने के बाद परिवार के लोग वर बधू के परीक्षावन की रस्म निभाने मे मशगूल हो गए तभी मौके का फायदा उठाते हुए स्कार्पियो चालक गहने की ट्राली बैंग के साथ गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गया। जिसे विष्णुपुरा फोरलेन फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई। मामला मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के शेरपुर गाँव की है। इस संबंध मे पीड़ित शेरपुर गाँव निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह ने मुफ्फसिल थाने को घटना सूचना दे प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे पीड़ित ने बताया है कि गत 17 अप्रैल को उनके लड़के की शादी थी जिसमें स्कार्पियो चालक खलपुरा गाँव निवासी अर्जुन कुमार पिता भरत सिंह भी किराए पर स्कार्पियो के साथ बारात में शामिल हुआ था। 18 अप्रैल की सुबह उक्त स्कार्पियो चालक की गाड़ी पर गहने की ट्राली बैग लोड कर परिवार के सदस्य घर वापस पहुचे। इस बीच पहले से पहुची वर वधु का परीक्षावन का रस्म जारी था एवं अन्य वाहन चालकों का हिसाब- किताब किया जा रहा था तभी भीड़ का लाभ उठाते हुए गहने की ट्राली बैग के साथ स्कार्पियो चालक अचानक गाङी स्टार्ट कर फरार हो गया। वही परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके द्वारा उतारे गए समानो की गिनती शुरू गया तो पता चला कि गहने की ही ट्राली बैग गायब है। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और गाड़ी चालक की तलाश की तो वह गाड़ी समेत फरार पाया गया। इस संबंध मे पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद चालक से बात करने की कोशिश भी की गई किन्तु उसने फोन रिसीव नहीं किया जिसके कुछ समय बाद चालक के विष्णुपुरा स्थित फोरलेन फ्लाई ओवर के पास मौजूद होने की सूचना मिली जिसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ पहुच चालक से पूछताछ करने लगे जिसे वह गाड़ी में ट्राली बैग होने से साफतौर पर इंकार कर गया। जिसकी सूचना पीड़ित ने स्थानीय थाने को देने के साथ इस घटना की जानकारी सारण एसपी को भी दी जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस की सक्रियता व दबिश के कारण दूसरे दिन सुबह ट्राली बैग फेंक दी गई जिसे पुलिस ने स्कार्पियो चालक के घर के दरवाजे के बाहर जहाँ घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो भी खड़ी पाई गई के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसे पुलिस की मौजूदगी में जब खोला गया तो ट्राली के ताले टूटे हुए व सभी सोने व चांदी के डब्बे खाली व जेवर गायब पाए गए पीड़ित ने बताया कि ट्राली मे छ: थान सोना व चार थान चांदी के जेवर थे जिसमे सोने के हार, मंगलसूत्र मांगटीका, नथिया, झूमका तथा एक सोने की अंगूठी थी वही चांदी के आभूषणों मे पायल एक जोड़ा बिछिया सेट, चांदी पर गोल्ड पालिस किया हुआ एक जोड़ा मेंहदी छल्ला तथा एक चाभी रिंग समेत सोने के कुल 6 तथा चांदी के कुल 4 थान जेवर ट्राली बैग में थें जो अभी बरामद नहीं हो पाया है। इस संबंध मे मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दबिश के कारण ट्राली बैग चालक के दरवाजे के बाहर खड़ी स्कार्पियो के समीप से ही बरामद किया गया जिसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दी वही ट्राली बैग से गायब आभूषणों की शीघ्र बरामदगी की दिशा मे पुलिस अनुसंधान जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग