राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

खैरा में गेहूं के उपज की आंकलन को ले डीएम ने क्रॉप कटिंग का किया शुरूआत, स्वयं गेहूं के फसल की कटनी, एक एकड़ में 17.55 क्विंटल हुई उपज

नगरा(सारण)। जिले में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय विभाग द्वारा गेहूं की उपज के आंकलन को लेकर क्रॉप कटिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसकी शुरूआत नगरा प्रखंड के खैरा में जिलाधिकारी राजेश मीणा ने गेहूं की कटनी कर शुभारंभ किया। इस दौरान रेण्डम के अनुरूप चयनित खेत में जिलाधिकारी ने स्वयं गेहूं की कटनी की, जिसे देख आस पास के खेतों में गेहूं की कटनी कर रहे किसान एवं स्थानीय ग्रामीणों का देखने के लिए भीड़ जुट गया। गेहूं की कटनी के बाद दौनी कर और उसका वजन किया गया। और ऑन द स्पॉट प्रति एकड़ गेहूं के उपज का आंकलन किया गया। जहां उपज का आंकलन करने वाले विशेषज्ञों ने जिलाधिकारी को बताया कि इस बार एक एकड़ में करीब 17 क्विंटल 55 किलो गेहूं के उपज का आंकलन किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मेराज आलम से किसानों से पैक्स एवं व्यापार मंडल से गेहूं की खरीदारी की चर्चा किया। जानकारी के अनुसार नगरा प्रखंड में रण्डम के अनुसार खैरा पंचायत के रामपुर भदरिया गांव निवासी किसान लालकिशोर सिंह के गेहूं की खेत का चयन किया गया। जिसमें मानक के अनुरूप सांख्यिकी स्वयं सेवक रामाशंकर उपाध्याय ने प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी के देख-रेख में करीब उपरान्त 10 मीटर X 05 मीटर क्षेत्र को चिन्हित करने का कार्य किया गया। और चिन्हित क्षेत्र में जिलाधिकारी के द्वारा गेहूं के फसल की कटनी की गई, जिसका दौनी करने पर 18 किलो 500 ग्राम गेंहू प्राप्त किया गया। जो एक एकड़ में करीब 17 क्विंटल 55 किलो गेहूं के उपज प्रकाश में आया है। इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, कृषि सहायक निदेशक ई संजय कुमार, सहायक निदेशक उद्यान राजू राउत, सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह, बीडीओ प्रशान्त कुमार, सीओ मोहित सिन्हा, राजस्व अधिकारी कुमार सौरभ, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कपिल प्रसाद, बीसीओ मेराज आलम, कुणाल कुमार, अरशद अयूब, पंचायत सचिव जयकिशोर प्रसाद, आलोक चौबे, विकास मित्र, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी आदि समेत किसान व कर्मी मौजूद थे।