राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने चार लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के सरेया का है।एसआई आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि सरेया गांव में भरत मांझी शराब की खरीद विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।जहाँ चार लीटर देशी शराब के साथ रंगे हाथ धंधेबाज पकड़ा गया।बरामद शराब को जब्त कर धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग