संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बनियापुर शाखा के कर्मी गौतम भारत ने बताया है कि बैंक के बगल में ही मैं किराए के मकान में रहता हूँ।जहाँ मकान के पास ही स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर सोने चला गया।सुबह उठा तो देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।इधर अमनौर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी अनवर साह ने बताया है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के हरकपूरा में बारात आये थे।जहाँ से ग्लेमर बाइक चोरी हो गई।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग