राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए।दोनों पक्षों द्वारा बनियापुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।मामला थाना क्षेत्र कन्हौली मनोहर का है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी सरोज देवी ने दर्ज कराई है।जिसमें पड़ोस के ही बिनोद चौधरी,पप्पू चौधरी,मेघा चौधरी एवं नागेन्द्र चौधरी पर गाली-गलौज करने एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी बच्ची कुंवर ने दर्ज कराई है।जिसमें अनिल चौधरी,सरोज देवी एवं धर्मेन्द्र चौधरी को नामजद कर रॉड एवं लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने की बात कही है।दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग