राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दहेज के लिये व्यहता को प्रताड़ित करने के मामले में पीड़िता ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें पति,सास,ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया है।मामला थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है।पीड़िता पूजा देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पाँच वर्ष पूर्व मेरी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी।कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा।मगर बाद में पति राकेश तिवारी,ससुर योगेंद्र तिवारी,सास बेबी देवी,ननद चंदा कुमारी एवं देवर मुकेश कुमार माता-पिता से दहेज में पांच लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी की मांग करने के लिये गाली-गलौज,मारपीट एवं प्रताड़ित करने लगे।मांग पूरी नही होने पर घर से निकालने एवं जान मारने की भी धमकी देने लगे।मामले की सूचना पर पिताजी पहुँच इनलोगों को समझाने का प्रयास किये मगर ये लोग कोई बात सुनने को तैयार नही है।पीड़िता का कहना है कि इस बीच नामजदों ने मेरा खाना-पीना बंद कर घर में रहना मुश्किल कर दिया है।इधर पुलिस दहेज अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग