राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के सरमी बाजार का है।एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि छापेमारी अभियान के दौरान सूचना मिली कि सरमी बाजार पर शराब की खरीद -विक्री हो रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा।जहाँ स्थानीय राजकुमार चौधरी के घर की तलाशी ली गई तो,घर के आगे सटे पक्की सड़क के किनारे बोरे से ढका दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।बरामद शराब को जब्त कर राजकुमार चौधरी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग