राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान रेलखंड पर स्थित दाउदपुर स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक ने सुसाइड कर ली है। घटना के बाद शव को देखने के लोगों आस-पास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उसके बाद दाउदपुर स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जीआरपी व दाउदपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक पैशन प्रो बाइक से पहुंचा। रेलवे लाइन के नीचे बाइक को खड़ा किया और जाकर डाउन ट्रैक पर अपना सर रखकर सो गया। लोग उसे बचाने का प्रयास करते तब तक तेजी गति से आ रही मालगाड़ी ने युवक के सर को धड़ से अलग कर दिया। मृत युवक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिससे युवक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी राजा बाबू साह बताया जाता है। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि मैं मानसिक व शारीरिक रूप से काफी परेशान होने के कारण खुदकुशी कर रहा हूं। मैं अपनी मृत्यु का जिम्मेवार स्वयं हूं। मेरी वजह से किसी को परेशान न किया जाय।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग