राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में अप्रैल महीने में गर्मी अपने चरम पर है, इस बीच बिजली ने भी आंख मिचौनी का खेल शुरू कर दिया है। दिन में दो- चार घंटे पर कटौती तो रात में ट्रिपिंग की समस्या से शहर से लेकर गांव देहात तक हाहाकार मचा हुआ है। शेड्यूल के तहत बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। जहां शहरी इलाकों में 24 घंटे के शेड्यूल में बमुश्किल 20 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वहीं देहात और ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में तीन से छह घंटे की कटौती शुरू हो चुकी है जबकि अफसर शेड्यूल से ही बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली की किल्लत हो गयी है। सोमवार की रात और फिर मंगलवार की सुबह तक मशरक व आसपास के इलाकों में बिजली की आंख-मिचौनी से लोग सो नहीं सके। अधिकारियों का कहना है कि लोड ज्यादा होने के कारण बिजली की लाइनों में फाल्ट और कटौती जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। बिजली कटौती से आम लोगों में अब गुस्सा देखा जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शाम होते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है और पूरी रात बिजली कटौती से लोग बेहाल रहते हैं। इसकी कोई परवाह बिजली कंपनी को नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग