राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जदयू कार्यकर्ता के द्वारा महिला के प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास का जोरदार स्वागत किया गया। सर्किट हाउस छपरा में जदयू महिला के निवर्तमान जिला अध्यक्षा कुसुम देवी के अध्यक्षता में जदयू महिला के प्रदेश अध्यक्षा के छपरा आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जदयू महिला के प्रदेश अध्यक्षा श्री श्वेता विश्वास ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला के लिए अनेको जनकल्याणकारी योजना चला रहे है जैसे महिला उद्धमी योजना ,बालिका छात्रवृत्ति योजना, बालिका को इंटर फस्ट डिवीजन पास करने पर 25000, बीपीएससी पीटी करने पर यूपीएससी पीटी कंप्लीट करने पर तैयारी के लिए 50000 और 25000 की सहायता राशि दी जा रही है। महिला के लिए पंचायती राज में आधी सीट रिजर्व किया गया। हम सब महिला कार्यकर्ताओ की जिम्मेवारी है सभी जन कल्याणकारी योजना को जनता को बताने के जरूरत है। बैठक में कुसुम रानी, चांदनी सिंह कुशवाहा, शकीला बानो, सविता तिवारी, नीतू पांडे, नीतू सिन्हा, नूतन सिंह ,सरिता कुमारी, पुष्पा देवी, संगीता गुप्ता, नाज प्रवीण, तरन्नुम जहां, रूबी देवी, मंजू देवी, रेणु कुमारी, कंचना, उषा देवी, पूनम देवी आदि जयदेव की महिलाएं कार्यकर्ता उपस्थित थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग