राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महा विद्यालय हाफिजपुर मे नई शासी निकाय ने अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया है।। कुलपति प्रो0 फारुख अली के निर्देश पर नियमित शासी निकाय के गठन के बाद निकाय ने कार्य प्रारम्भ कर दिया है। शासी निकाय के अध्यक्ष विद्यवाणस्पति त्रिपाठी को अध्यक्ष स्थानीय विधायक केदार नाथ सिंह को सचिव, प्रो ड़ा मो सरफराज को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि,पूर्व मत्री डा उमा पाण्डेय को दानदाता प्रतिनिधि,डा कविन्द्र नाथ ओझा को शिक्षक प्रतिनिधि प्रो योजेंद्र पाण्डेय को सदस्य अधिसूचित किया है। जहां निकाय के अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान परिवेश मे लोक महाविद्यालय का संचालन एक बहुत बड़ी चुनौती है। 140 शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मचारी है।कम संसाधन मे इतनी बड़ी संस्थान का संचालन चुनौतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शासी निकाय महाविद्यालय के आंतरिक श्रोतों को बढ़ाएगी जिससे कर्मियों को सुविधाए होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग