राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने रीठ गांव में छापेमारी कर लूटकांड मामले के फरार तीन आरोपित क्रमशः विकास राय, बुलेट राय व बंटी मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की एक बाइक बरामद किया। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपितों ने जनता बाजार के पशु कारोबारी एकतार अली से रीठ गांव के नहर पुल के समीप तीस हजार रुपये हथियार के बल पर लूट लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग