राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा-नरवन सड़क पर मांझी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से चार युवक घायल हो गये। बताया गया है कि एक बाइक पर सवार दो युवक नरवन की तरफ और दूसरे बाइक पर सवार दो युवक एकमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खानपुर गांव के समीप दोनों बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास के लोगों ने घायलों का आवश्यक उपचार एकमा के निजी चिकित्सालय में कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग