राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सरकार ने निर्देश के आलोक मे प्रत्येक बुधवार को पंचायत मे सरकार की क्रियान्वित सभी योजनाओं सुचारु संचालन के लिए राज्य स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है। जिस गठित टीम के द्वारा बनियापुर के पांच पंचायतो मे सुबह से टीम पहुंच कर औचक निरीक्षण प्रारम्भ कर दिया है।जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने धवरी पंचायत मे सरकार की महती योजनाएँ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के नल जल योजना, नली गली योजना, प्राधनमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, मनरेगा, पीडिएस, विद्यालय आदि का सघन जाँच किया गया।जहा बीडीओ ने बताया कि जाँच के क्रम मे पीडिएस सहित नल जल योजना मे शिकायते मिली है, जिनका अविलम्ब निराकरण कर सुचारु संचालन का निर्देश दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि जाँच से प्रखंड के सभी योजनाएँ सुचारु एवं पटरी आ जाएगी,कमियी मे सुधार हो जाएगा, इधर अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम ने गोवा पिपरपाती मे सरकार द्वारा प्रायोजित समस्त योजनाओ का सघन जाँच किया, जहा सीओ ने जल नल योजना पीडिएस ,राजस्व,सहित आवास योजनाओं का निरीक्षण कर जिला कार्यालय को प्रतिवेदित करने कि बात कही। जाँच टीम मे भुसाव पंचायत मे वरिय उप समाहर्ता बालदेव चौधरी,बेदौली पंचायत मे उप समाहर्ता अखिलेश प्रसाद पंचायत ने उप् अनुमंडल पदाधिकारी नलिन प्रसाद राणा ने जाँच के एक एक बिन्दुओ पर पंचायत के सभी योजनाओं की जाँच किया है।जाँच मे आयी योजनाओं के संचालन अथवा विद्यालयों के एमडीएम संचालन साफ सफाई, गुणवतपूर्ण मध्यान्ह भोजन नही मिलने की शिकायत पर विभाग को संज्ञान लेने की बात पदाधिकारियों ने कही,मौके पर जाँच टीम मे संबंधित कर्मी के आलावा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तरुण कुमार मुख्यरूप से शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग