पीडीएस के खाद्दान्न कलाबाजरी करने मामले में डीलर व व्यापारी को भेजा गया जेल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के तेतारपुर गांव के एक डीलर को खैरा थाना पुलिस ने गिरफ्तर कर जेल भेज दिया।जानकारी मुताबिक रविवार को कलाबाजरी करने के नियत से ट्रैक्टर पर लादकर पीडीएस का खाद्दान्न को बेचने के लिए ले जा रहे थे तभी जागरूक ग्रामीणों ने घेड़कर स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया सूचना के बाद एमओ मुन्ना कुमार तथा खैरा थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सिंह ने दल बल के साथ पहुचकर मामले की जांच पड़ताल कर डीलर व खरीदारी करने वाले के घर व गोदाम पर छापेमारी कर कलाबाजरी करने ले जा रहे खाद्दन को बरामद जब्त कर डीलर व व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।वहीं एमओ मुन्ना कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ कलाबाजरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है व 25 पैकेट खाद्दान्न भी बरामद कर लिया गया है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि डीलर नंदलाल मांझी तथा व्यापारी साधु साह का पुत्र शत्रुधन प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग