पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मुन्नी मोड़ अवस्थित बाबा बासुदेव सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज के प्रांगण में गुरूवार को 24 घंटे के अखण्ड अष्टयाम सह शिव रुद्राभिषेक धुम धाम के साथ हवन पूजन के बाद सम्पन्न हुआ। यज्ञ के पुरोहित आर्चाय सुमन पांडेय ने यजमान बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह और धर्मपत्नी बबिता देवी की मौजूदगी में विधिवत शिव रूद्राभिषेक के बाद 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का हवन पूजन के बाद समापन हुआ। समापन के बाद भगवान राम की बारात निकली जो बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हो गयी । मौके पर मदन सिंह , छपरा के पूर्व विधायक रंधीर सिंह,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू,प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग