पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के देवरिया गाँव में गुरुवार को भैरो बाबा मन्दिर के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी।इस कलशयात्रा में पीला वस्त्र धारी माथे पर कलश लिए सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। पूरे जगत के कल्याण के लिए आयोजित इस अखंड अष्टयाम को लेकर निकली कलशयात्रा भैरो बाबा मंदिर स्थान से पंचायत के विभिन्न गाँवों से गुजरती हुई चतुर्भुजी शिव मन्दिर दुमदुमा में पूजा अर्चना के बाद बहरौली कोठी घोघाड़ी नदी घाट पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद जल बोझी कर वापस भैरो मंदिर परिसर पहुंची। कलशयात्रा आचार्य अरविन्द पाण्डेय, पुरोहित संजय पाण्डेय, धनञ्जय ओझा की अगुवाई में यजमान रामचन्द्र सहनी और धर्म पत्नी शारदा देवी हाथों में कलश लेकर राम नाम और जय शिव का जयकारा लगाते हुए सबसे आगे चल रहे थें। कलशयात्रा में बैड बाजा और राम नाम की जयकार से माहौल भक्तिमय हो गया।जलभरी के तत्पश्चात भैरो बाबा मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम मंत्रोचारण से शुरू कराया गया। कलशयात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु और भक्तगण उपस्थित रहे। वही 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन शुक्रवार की शाम को हवन पूजन के बाद किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग