राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

ब्राह्मण समाज का ध्वजवाहक है: जीवेश मिश्रा

  • सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में साकार हुई वैदिक परंपरा
  • 25 बटुकों का एक साथ संपन्न हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
  • जिले भर से पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रम

राजेश कुमार मिश्रा। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। अखिल भारतीय सारण जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को छपरा राजेंद्र सरोवर स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में प्रदेश के भिन्न भिन्न जगहों से लोग  शरीक हुए।  25 बटुकों को यज्ञोपवीत संस्कार के तहत जनेऊ धारण कराई गई।  काशी प्रस्थान की परंपरा निभाने के तहत इन सभी बटुकों ने गुरु के आदेश पर वही शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया। भिक्षा लेकर  गुरु को अर्पण : यज्ञोपवीत संस्कार से पूर्व बटुकाें के माता पिता ने मातृका एवं कुल देवता के पूजन पश्चात वटुको का मुंडन करवाया गया। बाद में विधि-विधान से भगवान गणेश सहित देवताओं का पूजन, यज्ञवेदी एवम बटुकों को अधोवस्त्र के साथ माला पहनाकर बैठाया गया। इसके बाद विनियोग मंत्र ब्रह्मचर्य के पालन की शिक्षा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। गायत्री मंत्र की दीक्षा देने के बाद बटुकों ने भिक्षा लेकर गुरु को अर्पण की। इसके बाद गुरु ने उनके कानों में गुरु मंत्र दिया।

संस्था के जिलाअध्यक्ष विवेकानंद तिवारी बताया कि जल्द ही हमारी संस्था के द्वारा समाज के हर वर्ग का स्वजातिये सामूहिक एवं आदर्श विवाह का कार्यक्रम करने पर विचार कर रही है। 25 आचार्यो के द्वारा संपन्न कराई गई विधियां 25 बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार के लिए यों तो लगभग 51 पंडितों की व्यवस्था थी, लेकिन उनकी मॉनिटरिंग जिला अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद तिवारी एवं सारण प्रमंडल अध्यक्ष हरेराम शास्त्री जी कर रहे थे।  कार्यक्रमों में सभी ब्राह्मणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारी गर्मी के बीच जहां हर किसी के पसीने छूट रहे थे वहीं  मंत्रोच्चार द्वारा शहर का माहौल भक्ति मय बना हुआ था सामूहिक उपनयन में बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रधोगिक मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ बैकुण्ठपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी भी सामिल हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का ध्वजवाहक है ब्राह्मण का काम समाज में सुमति को जगाना है मिथलेश तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों को जोड़ता है जन्म से मरण तक ब्राह्मण किसी भी पूजा या कर्मकाण्ड में कुम्हार, माली सोनरा नाइ, नाल काटने वाले एवं ग्वालों को पूजते है मरण पश्चात डोम राजा से अग्नि लेने की परंपरा ब्राह्मणों ने बनाई है उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा शांति पाठ करते है जिस दिन ब्राह्मण अशांति पाठ पर उतर गए फिर शांति नही होने वाली ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारण स्नातक एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, अमरेंद्र ओझा पिन्टू सोनू मिश्र, शैलेश त्रिपाठी,सौरभ पांडेय,गजानन पांडेय,तारकेश्वर पांडेय, ज्योतिशंकर मिश्र, एवं अन्य उपस्थित थे।