राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

इसुआपुर में नवयुवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,  घटना में प्रयुक्त एक हसिया एवं 01 मोबाईल भी बरामद

  • गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा 4 अप्रैल को इसुआपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत मुरवा खास निवासी रंजन कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 4 अप्रैल को इसुआपुर थानान्तर्गत ग्राम मुरवा खास निवासी रंजन कुमार , उम्र करीब 21 वर्ष, पिता – जगजीवन राम की गला रेत कर हत्या कर मुरवा खास गाँव के चंवर में शव को फेक दिया गया था, जिस संबंध में इसुआपुर थाना में अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम द्वारा कांड के संबंध में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अभिषेक कुमार, पिता- शंकर राम, सा- मुरवा खास का पूछ- ताछ हेतु थाना लाया गया। पूछ- ताछ में अभियुक्त अभिषेक कुमार द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। अभियुक्त अभिषेक कुमार के निशानदेही पर घटना में घटना के मुख्य अभियुक्त कृष्णा कुमार राम, पिता- स्व० रामलाल राम, सा० मुरवा खास को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछ- ताछ एवं अनुसंधान से पता चला कि उसकी प्रेमिका को मृतक रंजन कुमार के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिसकी सूचना कृष्णा कुमार राम को प्राप्त होने पर उसने अपने दोस्त अभिषेक कुमार के साथ मिलकर रंजन कुमार की हत्या करने का षड़यंत्र रचकर 4 अप्रैल को अभिषेक कुमार के द्वारा रंजन कुमार को घर से बुलाकर मुरवा खास चंवर में ले जाया गया जहाँ पूर्व से उपस्थित कृष्णा कुमार राम के साथ मिलकर हसिया से रंजन कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा इस Blind Murder case का सफल उद्भेदन करते हुए इस हत्याकांड में शामिल दोनो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जो सराहनीय है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

  • अभिषेक कुमार, पिता- शंकर राम, सा० मुरवा खास, थाना- इसुआपुर।
  • कृष्णा कुमार राम, पिता- स्व० रामलाल राम, सा०- मुरवा खास, थाना- इसुआपुर