संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वस्थ बिहार,समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ बुधवार की रेफरल अस्पताल बनियापुर के प्रांगण में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।मेले का उदघाटन महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, प्रमुख मंजूषा ओझा, वीआईपी के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए.पी गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब समाज स्वस्थ होगा, तभी देश स्वस्थ होगा। ऐसे में देश के सर्वांगीण विकास के लिये एक-एक व्यक्ति का स्वस्थ रहना आवश्यक है। वहीं प्रमुख मंजूषा ओझा ने मेले में आये लोगों से मुफ्त स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने एवं स्वस्थ्य के प्रति जागरूक रहने का अनुरोध किया। इस दौरान रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण प्रकाश गुप्ता द्वारा मेले का उद्देश्य, उपयोगिता एवं जनहीत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।साथ ही मेले में पहुँचे लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया।इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रख परिवार नियोजन के साधनों का वितरण एवं जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही नियमित टीकाकरण,गर्भवती महिलाओं की जांच, कोविड जांच, कुष्ठ जांच, सामान्य ओपीडी, चमकी बुखार, ई.संजीवनी टेली कांसनटेंशन आदि के लिये अलग- अलग स्टॉल लगाकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए.पी गुप्ता, डॉ एम एम जाफरी, डॉ सरिता सिन्हा, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ अमित किशोर, डॉ फैज अहमद, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ मनोज कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राय, मुन्ना सिंह, राजू शर्मा, राम मनोहर सिंह लड्डू भगवानजी शर्मा, उपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र शर्मा ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग