संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे से बाइक चोरी होने के मामले में पीड़ित ने अज्ञात को नामजद करते हुए बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला थाना क्षेत्र के पुछरी का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित चंदन कुमार सिंह ने बताया है कि अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के बरामदे में लगाकर सोने चला गया।सुबह उठने के बाद देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।इधर सहाजितपुर थाने के मोतीछपरा गांव से भी दरबाजे से बोलेरों चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित स्थानीय चिरंजीव कुमार ने बताया है कि रात्रि में मेरे दरबाजे से अज्ञात चोरों द्वारा बोलेरो गाड़ी की चोरी कर ली गई है।मालूम हो कि हाट-बाजार से चोरी करते-करते चोर अब दरबाजे तक पहुँच गए है।चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर वाहन स्वामी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग