संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने शराब की खरीद विक्री करने वाले धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही मौके से पांच लीटर देशी शराब भी बरामद कर लिया। एसआई आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सतुआ के कन्हैया राम अपने पलानी में शराब रख विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस बल को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जहाँ तलाशी के क्रम में 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय कन्हैया राम बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग